ग्लोब पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव व परिणाम वितरण समारोह संपन्न।
तिलहर/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला चोहटिया बाजार स्थित ग्लोब पब्लिक स्कूल में शनिवार, 28 मार्च को वार्षिक उत्सव एवं परिणाम वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध यूट्यूबर मुनीब हसन खान, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के संस्थापक माननीय भूपेंद्र सिंह जी तथा प्रसिद्ध शायर हमीद खिज़र ने अपनी उपस्थिति की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल सदफ़ राईन एवं प्रबंधक उवैस खान द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। बच्चों को उनके परीक्षा परिणाम के साथ-साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं। मंतशा, फातिमा, अनस, मोहम्मद उजर खान, हम्माद, शहवान, लक्ष्य राठौर, आराध्या सिंह, जैनब फातिमा, अलीना, नूर फातिमा।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं। मेहवान, जुनैद, अलफ़िशा, अलशिफा, उम्मे हबीबा, हयात अंसारी, नूरुल ऐन, समर, माहिरा फातिमा, अलीज़ा।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं। अलीना, सदफ फातिमा, बिलाल, तौसीफ, आफरीन, अलीज़ा फातिमा, सरिया, शमायरा अंसारी, आलीशान, आयज़ा, अलीशा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।










