तिलहर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा।
शाहजहांपुर/तिलहर। परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म अन्याय और अत्याचार के खिलाफ फरसा उठाने के लिये हुआ था। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

नगर के तिलहर में श्री परशुराम सेवा समिति द्वारा बड़े ही धूमधाम से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक और भव्य झांकियां शोभायमान रहीं। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और युवा फरसा धारण कर शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को परशुराम रत्न तथा परशुराम सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक दुष्यंत सिंह, वीडी शर्मा, संजय पाठक, राधारमण मिश्रा, डॉ. प्रमोद मिश्रा, कैलाश चंद मिश्रा, रसिक श्रीश चंद्र मिश्रा, अरविंद शर्मा, आशीष, नीरज शर्मा, विवेक शर्मा, सचिन शर्मा, अनुज यादव, राजाराम गुप्ता तथा मनोज मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में पं. अयोध्या प्रसाद ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा, वीरू राजू, पंडित जयप्रकाश द्विवेदी, सौरभ गुप्ता, रवि, भाजपा नगराध्यक्ष रोहित साहू, सत्यम शर्मा, शेरा पंडित सहित सैकड़ों युवा फरसाधारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीष चंद्र पाण्डेय एवं सचिव अनुराग मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में समिति के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।










