
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की ईलाज के दौरान हुई मौत
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में डलमऊ–ऊंचाहार मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका रायबरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई जानकारी के अनुसार, शिव दर्शन पुत्र मेडी लाल, उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी बाग का पुरवा (थाना गदागंज), बृहस्पतिवार की शाम मगारपुर से तेरहवीं कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कुरौली बुधकर चौराहे के पास ऊंचाहार की ओर जा रहे एक अज्ञात डंपर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी और मौके से डंपर फरार हो गयाथा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गदागंज पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दीन शाह गौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वही शुक्रवार को इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग की मौत हो गई वही मौत की घटना से परिवार में मातम छा गया वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है










