
रिपोर्ट BY- फैसल
जिले के बेनीगंज क्षेत्र के महुआ कोला गांव में बिना अनुमति गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल हो गया। प्रशासन के रोकने पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें महिला सिपाही भावना समेत कई लोग घायल हुए और वाहनों के शीशे टूट गए। शिवम मौर्य व रिंकू गिरफ्तार,करीब 10 लोग हिरासत में हैं।डीएम-एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया,गांव में भारी पुलिस बल करीब 10 थानों की फोर्स तैनात है। मौके पर डीएम अनुनय झा , एसपी अशोक मीणा सहित तमाम आलाधिकारी पहुंचे और हालात को काबू में किया ।










