हरदोई पिहानी थाना क्षेत्र के मवैया गांव में शुक्रवार को छत का स्लैब तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर काम कर रहे 5 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पिहानी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। वीरेश पुत्र राजिन्द्र, बलराम पुत्र राजिन्द्रर,माकांत पुत्र राजिन्द्र ,पंकज पुत्र दाताराम ,दयाराम पुत्र रामस्वरूप सभी निवासी मवैया, थाना पिहानी बताया जा रहा है कि पांचों लोग गांव में एक पुराने मकान की छत का स्लैब तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पूरी छत नीचे आ गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हरदोई रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही पिहानी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी