
चोरो के हौंसले बुलंद विद्यालय का दरवाजा तोड़ कर उडाया सीलिंग फैन फैन और स्टार्टर
ऊंचाहार रायबरेली
कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरार मऊ में चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया प्रधानाचार्य ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वनाथ ने कोतवाली में तहरीर दी जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि मंगलवार की सुबह जब विद्यालय का गेट खोला गया तो सामने के कमरे का दरवाजा टूटा दिखा ताला खोला गया और अंदर जाकर देखा तो वहां से विद्यालय के कमरे में लगा सीलिंग फैन समरसेबल स्टार्टर आदि गायब था साथ ही प्रधानाचार्य ने बताया कि चोरों ने किचन का ताला तोड़ने का प्रयास किया था नहीं टूटा तो किचन के दरवाजे के ताले को कूंच दिया था मामले की लिखित तहरीर प्रधानाचार्य द्वारा कोतवाली में दी गई है कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।










