
मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
जनपद रायबरेली के थाना गदागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलीपुर चकराई स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बहुओं, बेटियों एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर वे बिना थाने आए हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं तथा तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही उनकी गोपनीयता पूर्ण रूप से सुरक्षित रखी जाएगी।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक मोहम्मद मुकरीम, महिला आरक्षी कल्पना, महिला आरक्षी अनामिका एवं रिक्रूट महिला आरक्षी अपर्णा द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई










