जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के तिलहर आगमन पर भव्य स्वागत।


तिलहर/शाहजहांपुर। नगर के बाईपास चौराहे स्थित एवन मैरिज लॉन में आयोजित सभा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज प्रेरणादायी विचारों में गौ माता की रक्षा, धर्म, समाज और राष्ट्र के प्रति जन दायित्व का स्मरण कराया।
इस दौरान शंकराचार्य ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश के वास्तविक और हिंदुत्व के असल मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब समय आ गया है कि जनता, गंभीरता से विचार करे और परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़े।
उन्होंने यह भी कहा कि गौ माता की रक्षा केवल किसी एक समाज का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे राष्ट्र का दायित्व है। आज मुस्लिम समाज के अनेक लोग भी गौ संरक्षण के लिए सकारात्मक कदम उठा रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने शंकराचार्य जी की आरती उतारकर नमन किया। जिला कांग्रेस कमेटी सहित नगर कांग्रेस इकाई के दर्जनों सदस्य एवं पदाधिकारियों ने भी स्वामी जी का जमकर स्वागत।










