शाहजहांपुर में पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन की तिथि 20 जुलाई तक बढ़ी।
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन एवं अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार इच्छुक युवक-युवतियां विभागीय वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट एवं आवश्यक संलग्न अभिलेख निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के साथ संलग्नक एवं प्रिंटआउट जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या-307, शाहजहांपुर में 20 जुलाई 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।











