तिलहर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा में सौरभ राठौर किया गिरफ्तार।
शाहजहांपुर की तिलहर पुलिस मु०अ०सं० 257/ 26 धारा 137(2) बीएनएस वांछित चल रहे युवक सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। तिलहर पुलिस को दिनांक 26.05.2026 को वादी द्वारा एक तहरीर दी गई थी जिसमें सौरभ पुत्र रामदास नि०मो० बगियानाथ कस्बा व थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को बहला फुसला भगा ले जाने के सम्बन्ध में थी। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर BNS की धारा 137(2) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
अभियोग की विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में धारा अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस व धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। अभियोग में वांछित चल रहे सौरभ राठौर को आज दिनांक 10.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को डभौरा फाटक के पास से समय 12.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।











