
दीन शाह गौरा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा गौरा
गदागंज थाना क्षेत्र के विकासखंड दीन शाह गौरा में बुधवार को शासनादेश के क्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विधायक ऊंचाहार डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा का नेतृत्व भाजपा गौरा ब्लॉक प्रभारी अशोक मिश्रा ने किया तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस दौरान भाजपा गौरा ब्लॉक प्रभारी अशोक मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, गौरा मंडल अध्यक्ष दिवेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी, आशीष सिंह रिंकू सिंह सुरेश तिवारी अविनाश मिश्रा पंकज पाठक धीरज बाजपेई समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गदागंज पुलिस फोर्स भी तैनात रही।






