तिलहर रक्तदान शिविर में डॉक्टर ओमेंद्र ने रक्तदान कर किया शिविर का आरम्भ।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 12 यूनिट रक्त एकत्र।
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में ‘सेवा संकल्प’ के तहत तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला अस्पताल शाहजहांपुर में लगे शिविर में आठ यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलहर में चार यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
तिलहर स्थित रक्तदान शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ओमेंद्र कुमार राठौर ने स्वयं रक्तदान कर जहां शिविर का आरम्भ किया वही उन्होंने लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं कांट में भी रक्तदान शिविर लगाया गया, लेकिन यहां किसी व्यक्ति ने रक्तदान नहीं किया।
तीनों शिविरों में कुल 12 यूनिट रक्तदान हुआ।







