उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों ने कन्या इंटर कॉलेज की दीवार बुलडोजर और टैक्टर से गिराई।




शिक्षा के मंदिर को इंसाफ दिलाने हेतु, बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार से मदद की गुहार लगाते नजर आए।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों के हौसले काफी बुलंद है। जनपद क्षेत्र में दबंगों ने कन्या इंटर कॉलेज की लगभग नौ सौ मीटर लंबी दीवार को बुलडोजर और टैक्टर से ढहा दिया। इस कृत्य से क्षेत्रिय विधायक स्वयं काफी दुखी महसूस कर रहे हैं।
घटना बीते दिनों जनपद के जैतीपुर क्षेत्र के अली अकबर पुर नबादा गांव की है जहां समिति के अंतर्गत चल रहे कन्या इंटर कॉलेज पर अवैध कब्जा करने की नियत से कॉलेज की लगभग 900 मीटर लंबी दीवार को जबरन गिरा दिया और कॉलेज की लगभग 200 छत्राओ खौफ की स्थिति पैदा कर दी जिससे वे कॉलेज आने स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। मामले का संज्ञान, क्षेत्र में बीजेपी के सीटिंग विधायक स्वयं लिया और दबंगों पर अंकुश लगाने हेतु वें अपनी ही सरकार गुहार लगाते मीडिया की सुर्खियों में नजर आए।
आरोप है कि दबंगों ने 15 दिन के अंदर ही इंटर कॉलेज की दीवार को दो बार जबरन तोड़ा जिसकी पुलिस ने दो बार रिपोर्ट दर्ज की। 01/09/2026 को पहली बार दर्ज FIR 0119/2026 में सरवन सिंह, अरवन सिंह, अखन प्रताप सिंह, सर्वेश और मुकेश सहित पांच लोगों पर गंभीर धाराएं लगी जबकि 13 सितंबर में दूसरी बार दीवार गिराने की घटना को अंजाम देने पर वरिष्ठ राजनेता मुन्ना सिंह सहित 13 नामदर्ज और चार अज्ञात दबंगों पर एक बार गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया।
बताया जा रहा है कि एक पक्ष इसे राजनीतिक स्कैंडल बता कर अपना बचाव करने में लगा है तो वहीं क्षेत्रिय सीटिंग विधायक डा० वीर विक्रम सिंह ने अवैध कब्जे की नियत से कन्या इंटर कॉलेज की दीवार को दो बार तोड़ना घृहणित कृत्य करार देते हुए दबंगों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं यह भी बताया गया है कि उक्त लोग ऐसे माफिया है जिन पर अनेकों अपराधिक मुकदमे दर्ज है लेकिन प्रदेश की योगी की जानकारी में होने के बाद भी दबंगों को खुली छूट मिली हुए है। चर्चा है कि यदि इन कार्यों में अलावा इनके कोई और होता तो अब तक उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया होता।
सूत्र बताते है कि एक ही नाम से दो सोसायटियां है जिनमें एक इंटर कॉलेज संचालित कर रही है दूसरी स्वयं को इंटर कॉलेज का स्वामी बता रही है। इस प्रकरण के बाद दोनों पक्षों ने अपनी-2 सोसायटी के पेपर जिला कलेक्टर को सौंपे है जिनकी जांच के बाद मुन्ना सिंह आदि व्यक्तियों को अवैध बताया गया जिसके बाद कन्या इंटर कॉलेज संचालन पक्ष को टूटी हुए दीवार की मरम्मत की जा सकी लेकिन फिर सफ्ताह भर में दीवार तोड़ने की घटना हो गई।
दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को जिलाधिकारी ने भले ही निष्पक्षता से कन्या इंटर कॉलेज को यथा स्थित संचालन किए जाने को लेकर प्रबंधक वीर विक्रम गंगवार को छूट दे दी हो परंतु दूसरे दबंग पक्ष द्वारा दबंगई से इंटर कॉलेज की लगभग 900 मीटर लंबी दीवार को 15 दिन में दो बार तोड़े जाने से इंटर कॉलेज की बालिका छात्राओं में दहशत का माहौल बनने से वे इस शिक्षा के मंदिर की ओर आने से घबराती नजर आई। शिक्षा के मंदिरों में इस तरह से दहशत का माहौल बनाए जाने से समाज के पिछड़े वर्ग को शिक्षा से वंचित रखना भी माना जा रहा है।







