शाहजहांपुर में तीन सर्किलों में पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास।

भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण।
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के सदर, परशुरामपुरी और पुवायां सर्किल में पुलिसकर्मियों ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। सदर सर्किल के पुलिसकर्मियों ने थाना रोजा क्षेत्र के सहारा ग्राउंड, परशुरामपुरी सर्किल के पुलिसकर्मियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास तथा पुवायां सर्किल के पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र में अभ्यास किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, आपसी समन्वय और विषम परिस्थितियों में संयम एवं अनुशासन के साथ त्वरित कार्रवाई करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव सतर्क रहने के निर्देश दिए।






