मदरसो में विज्ञान और क्राफ्ट की प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि होगें डॉ० इफ्तिखार जाबेद!
CRS-शाहजहांपुर-जिला सूचना विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद द्वारा अवगत कराया गया है कि डा० इफ्तिखार अहमद जावेद मा० अध्यक्ष उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ का दिनांक 07.08.2022 दिन रविवार को मदरसों में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शिनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने हेतु जनपद का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है!
उन्होंने आगे बताया कि दिनांक 07.08.2022 को प्रातः 09:30 बजे मदरसा नूरूल हुदा बिजलीपुरा शाहजहांपुर के पूर्व छात्र/छात्राओं के आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, अपरान्ह 11:00 बजे ईडेन मैरिज लॉन शाहजहांपुर में विभिन्न मदरसों में विज्ञान/क्राफ्ट प्रदर्शिनी मे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत के साथ ही मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद के प्रतिनिधि मण्डल एवं गणमान्य व्यक्तियों तथा शिक्षाविदों से मुलाकात भी प्रस्तावित है!
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त आलिया एवं उच्च आलिया स्तर के मदरसों को निर्देशित करते हुए कहा है कि समय से उक्त विज्ञान/क्राफ्ट प्रदर्शिनी में छात्र/छात्राओं के साथ मॉडल सहित प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें तथा जनपद के अल्पसंख्यक वर्ग के समस्त नागरिकों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 11 से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों/प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहरायें!









