
हरदोई गोपामऊ विधानसभा के विधायक श्याम प्रकाश ने आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। संपर्क कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत अब्दुल्ला नगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा के आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ आवश्यक बैठक आहूत की गई और चाय पर चर्चा हुई ।
बैठक में विधायक श्याम प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का संकल्प है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, राशन, पेंशन व सड़क-बिजली-पानी जैसी योजनाओं से सामान्य जनमानस का जीवन बदला है। इन नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बात बैठक में रखी गई।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएं। संगठन ही चुनाव की असली ताकत है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व एकजुटता के साथ मैदान में उतरें।
इस दौरान शिक्षक व समाजसेवी अगम प्रकाश त्रिवेदी ने क्षेत्र के खराब संपर्क मार्ग की समस्या उठाई। इस पर विधायक ने खराब संपर्क मार्ग को भी शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
बैठक के सफल आयोजन में बूथ अध्यक्ष पंकज गुप्ता व मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा। दोनों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एकजुट कर बैठक को सफल बनाया। बैठक में ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पिहानी अमित त्रिवेदी ,परशुराम गुप्ता, जुगुल किशोर अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्र, विपिन मिश्रा,पीयूष शुक्ला, विनोद द्विवेदी, बबलू लुंगी, बबलू द्विवेदी, राम किशोर सिंह, इरशाद प्रधान बरी, राजीव सिंह, राजेश मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रधान, BDC, व क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे। सभी ने विधायक को पुनः प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।






