अनुज कुमार यादव बने ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तिलहर तहसील अध्यक्ष।
तिलहर/शाहजहांपुर। ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तिलहर तहसील इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। सर्वसम्मति से स्वतंत्र भारत के स्थानीय संवाददाता अनुज कुमार यादव (सोनू) को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले इस पद पर अमर उजाला के स्थानीय संवाददाता राजाराम गुप्ता कार्यरत थे।
तिलहर में आयोजित संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकार मनोज प्रबल, इंद्रभान सिंह वीनू, अमुक सक्सेना, कुलदेव मिश्रा, कामरान अंसारी, गोपी सिंह, राजाराम गुप्ता और इमरान सागर सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से अनुज कुमार यादव को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी ने अनुज यादव को संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। साथ ही उन्हें आगामी 15 दिनों के भीतर तहसील इकाई की कार्यकारिणी की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए।






