
बदायूँ ज़िले बिसौली में पंखे में करंट आने से मोहम्मदपुर मई गांव निवासी अधेड़ कृष्णपाल पुत्र रामप्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई। अधेड़ लाईट आने पर टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान करंट आने से वह तड़पने लगा। परिजनों ने जब तक उसे छुड़ाया तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन ग्रामीण को नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।










