
CRS Agency| पुलिस ने सोनाली फोगाट की हाल ही में हुई हत्या जांच तेज़ कर दी है| सोनाली फोगाट बीजेपी नेता और स्टार थीं| सोनाली फोगाट की हुई हत्या मामले में गोवा पुलिस ने सोमवार को नोएडा में उनके फ्लैट का दौरा किया और वहां रहने वाले किराएदारों से भी पूछताछ की| सोनाली ने यह सागर नाम के शख्स को किराए पर दिया था| यह फ्लैट सेक्टर 52, अरावली अपार्टमेंट, नोएडा में स्थित है। गोवा पुलिस बीते दिन सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान के हरियाणा के रोहतक स्थित घर पहुंची थी जहां सुधीर से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की जांच के लिए गुरुग्राम गई| सोनाली फोगट हत्याकांड में गोवा पुलिस ने आरोपी सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया है| सांगवान ने गुरुग्राम में सेक्टर-102 की गुड़गांव ग्रीन्स सोसायटी में एक फ्लैट किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार सोनाली इसी फ्लैट में जाया करती थी। गोवा पुलिस की दो सदस्यीय टीम जांच के लिए नोएडा के फ्लैट में गई थी जिसे सोनाली ने सागर नाम के शख्स को किराए पर दिया था| यह फ्लैट सेक्टर 52, अरावली अपार्टमेंट, नोएडा में स्थित है। इसकी सूचना पहले नोएडा पुलिस को दी गई फिर स्थानीय पुलिस भी जांच दल के साथ पूछताछ के लिए गई| गोवा पुलिस की टीम ने करीब पांच घंटे तक फ्लैट की तलाशी ली।
पुलिस जांच के अनुसार टीम ने फ्लैट से कुछ दस्तावेज, एक पासपोर्ट, करीब 16,000 रुपये नकद और कुछ आभूषण बरामद किए हैं। उन्होंने सोसायटी के बेसमेंट में सफेद रंग की टाटा सफारी कार की भी तलाशी ली। हत्या की जांच कर रही गोवा पुलिस ने दावा किया था कि सोनाली की करोड़ों की संपत्ति उसके पीए सुधीर सांगवान की निगरानी में थी।










