गणेश पूजन के साथ कटरा का श्री रामलीला दशहरा मेला प्रारंभ!
सांसद ने हरी झंडी दिखाकर श्री गणेश पूजन शोभा यात्रा का शुभारंभ किया!
CRS शहजहाँपुर/मीरानपुर कटरा
से अनुराग अग्रवाल-मीरानपुर कटरा मे आज पारंपरिक ढंग के साथ धूमधाम से श्री गणेश पूजन शोभा यात्रा निकाली गयी! सांसद अरुण कुमार सागर ने हरी झंडी दिखाकर श्री गणेश पूजन शोभा यात्रा को रवाना किया! कटरा का ऐतिहासिक श्री रामलीला दशहरा मेला आज श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हो गया है!
सांसद अरुण कुमार सागर ने श्री रामलीला मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ श्री गंगाराम राइस मिल से प्रारंभ हुई श्री गणेश शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! शोभायात्रा में श्री गणेश प्रतिमा के साथ देव प्रतिमाओं की झांकियों निकाली गई! काली का अखाड़ा व शिव तांडव नृत्य की भक्तों ने जमकर सराहना की।बैंड बाजों के साथ निकली श्री गणेश शोभायात्रा का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया! श्री गणेश पूजन शोभा यात्रा गंगाराम राईसमिल से प्रारंभ होकर मेन बाजार होते हुए जलालाबाद स्टेट हाईवे से श्री राम लीला मैदान परिसर पर आकर संपन्न हुई! जहां विधिवत हवन पूजन मंत्र उच्चारण के साथ श्री राम लीला का मंचन प्रारंभ हो गया!
गणेश पूजन में प्रमुख रूप भाजपा सासंद अरुण सागर, सांसद पुत्र अभिषेक सागर, मेला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता ऊर्फ लल्ला भैया, इंचार्ज पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, डॉ0भरत पटेल, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अजीत सक्सेना, जगदीश जोशी, मोहित गुप्ता, सुनील गंगवार, रिशु गुप्ता, पारस गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अनुज सैनी, कमल पांडे, अमित गुप्ता, रोहित राठौर, अर्पण मिश्रा, भीमसेन कश्यप, अर्पित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, सभासद विश्वनाथ त्रिपाठी, फिरंगीलाल भारती, गब्बर सिंह, ममता सक्सेना, आकाश कश्यप राजेश सक्सेना, रचना गुप्ता, इत्यादि भारी संख्या में कमेटी सदस्य शामिल रहे! इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार भारी पुलिस फोर्स सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित!









