
ऊँचाहार,रायबरेली। कोतवाली पुलिस को एक के बाद सफलताएं मिल रही है। लुटेरों को पकड़ कर जेल पहुँचाने पर जहां लुटेरे खौफ में हैं तो वहीं अब अंतर्जनपदीय शातिर चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार लिया है। जिनके कब्जे से चोरी के 36 मोबाइल फोन, चांदी के आभूषण व तीन अवैध असलहे समेत चोरी में उपयुक्त अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों विभिन्न जगहों पर हुई चोरी की वारदात हुई थी । जिस पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी और तभी से संदिग्धों की धर- पकड़ व पूछताँछ में जुट गई। पुलिस का दावा है कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र से चंद्रेश कुमार गौतम, लालजी सोनकर, सोहनलाल व अनुपम सोरज जोकि प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले है को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी के 36 मोबाइल फोन, चांदी की 6 पायल, तीन अवैध असलहे व चोरी में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध रायबरेली,प्रतापगढ़ जिले के थानों में दो दर्जन से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय पर घटना का अनावारण किया है










