इंटर हाउस दोहा प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह हाउस बना चैंपियन!
लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में दोहा-चौपाई की गूंज से बना भक्तिमय वातावरण!
![]()
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-शनिवार को लिटिल फ्लावर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोहा-चौपाई इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सरदार भगत सिंह हाउस प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बना! वहीं चंद्रशेखर आजाद हाउस द्वितीय , राम प्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया! निर्णायक मंडल की भूमिका महेश चन्द्र गुप्ता, पवन सुख मिश्रा और शिप्रा गुप्ता ने निभाई! कार्यक्रम का संचालन ब्रजनन्दन शुक्ला ने किया! छात्र वैभव शुक्ला ने भगवान् कृष्ण पर संगीतमय प्रस्तुति देकर माहौल सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया!
इस अवसर पर प्रधान लिपिक श्रेयस कुमार, शिक्षक आनंद कुमार शर्मा, गौरव मिश्रा आदि ने अपनी भक्ति पूर्ण प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण भक्तिमय बना दिया!
प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष और निर्णायक मंडल के सदस्य
प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना ने सभी सफल हाउस के प्रतिभागियों और शिक्षक शिक्षिकाओं को अतुलनीय कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी! कार्यक्रम में प्रतियोगिता की समन्वयक हिंदी शिक्षिकाओं इंद्रजीत कौर, रोशनी श्रीवास्तव सहित संपूर्ण स्टाफ का सहयोग और उपस्थिति रही!










