वैदिक मंत्रोच्चार के साथ द किसान सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ!

CRS शाहजहाँपुर-रविवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा किसान सहकारी चिनिमिल लि०, शुगर यूनिट तिलहर में पेराई सत्र 2022-23 का शुभांरभ पंडित रामजी मिश्रा के साथ पूजन अर्चन करते हुए हवन बैल पूजन कांटा बांट पूजन के साथ परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ! जिलाधिकारी महोदय उमेश प्रताप सिंह ने मिल के गेट पर बैलगाड़ी से अपनी उपज लाने वाले तिलहर के किसान की बैलगाड़ी का माल्यार्पण एवं किसान को उपहार भेंट कर उनका स्वागत किया!
श्री सिंह ने चीनी मिल के गेट पर आई प्रथम ट्राली व बैलगाड़ी की तौल करा कर किसानों को तौल पर्ची प्रदान की और केन कैरियर में गन्ना डालकर नये पेराई सत्र 2022-23 का शुभारम्भ किया! इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सिंह एवं मिल के महाप्रबन्धक जंग बहादुर यादव ने भी मिल गेट पर ग्राम लकोहा से बैलगाड़ी लेकर आये प्रथम कृषक रामपाल पुत्र श्री तारा चन्द्र एवं ट्राली लेकर आये ग्राम बिहारीपुर के कृषक नत्थु सिंह पुत्र दुर्राम सिंह को तिलक लगाकर तथा वस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया! जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को सत्र के शुभारम्भ की शुभकामनायें दी! इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तिलहर शशी कृष्णा, सीसीओ दमिनेश राय, सीई महेन्द्र यादव, सीसी रामलखन प्रजापति, विजेन्द्र कुमार शर्मा आदि उपस्थिति रहे!









