
अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 13 जनवरी 2023 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखविरखास की सूचना पर अभियुक्त गुलाब पुत्र राम अभिलाख निवासी नजनपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को 01 अदद तमन्चा 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के गुलहरिया तिराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरुद्ध थाना ऊंचाहार पर मुकदमा अपराध संख्या-06/2023 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।










