
सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकाली रैली
ऊंचाहार रायबरेली
ऊँचाहार नगर में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 13.01.2023 को सड़क सुरक्षा जागरुकता माह के अन्तर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार यादव के संरक्षण और एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. दीक्षा , रोवर्स प्रभारी डॉ. विकास एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुमन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की एक रैली बड़े उत्साह से निकाली गयी, जो ऊंचाहार नगर में स्टेशन रोड से थाना व थाने से पुराने बस अड्डे तक गयी। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैनर और स्लोगन प्रदर्शन कर लोगों को सड़क सम्बन्धी नियमों का पालन करने पर जोर दिया। यात्रियों को सड़क के बांयी ओर चलने, दो पहिया चालकों को हेलमेट पहनने व चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।










