31.01.2023 तक विशेष अभियान चलाकर ऋण वसूलने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर प्रचालित है! 
CRS शाहजहांपुर-जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि उ०प्र० अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि० की ओर से जिले में टर्मलोन, मार्जिन मनी ब्याज रहित ऋण योजना के अन्तर्गत जनपद में वर्ष 1995 से 2009 तक लाभान्वित हुए लाभार्थियों से मूल धनराशि और ब्याज की धनराशि की वसूली के लिये 31.01.2023 तक विशेष अभियान चलाकर ऋण वसूलने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर प्रचालित है! उन्होंने कहा है कि लाभार्थियों द्वारा लिये गये ऋण को ब्याज सहित समस्त बकाया धनराशि किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कलेक्ट्रेट, शाहजहांपुर में अनिवार्य रूप से जमा कर दें! लाभार्थी बैंक आफ बड़ौदा टाउनहाल शाखा शाहजहांपुर में निगम का संचालित खाता सं०- 10470100000250 में सीधे जमा कर दें। जिसकी बैंक स्लिप एक फोटोप्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अवश्य उपलब्ध करा दे ताकि कोई असुविधा उत्पन्न न हो अन्यथा की स्थिति में उक्त योजनाओं के अन्तर्गत ऋण की धनराशि निर्धारित तिथि तक जमा न करने पर संबंधित के खिलाफ आर०सी० निर्गत करने की संस्तुति कर दी जायेगी! तथा प्रदत्त ऋणों की वसूली जिलाधिकारी स्तर से भू-राजस्व अधिनियम के अन्तर्गत देय धनराशि वसूल की जायेगी जिसमें 10 प्रतिशत संग्रह शुल्क अतरिक्त से वसूले जाने का प्रावधान है!










