प्र०कि०स० निधि के लाभार्थी 31 जनबरी तक भूलेख अंकन, e-kyc व NPC I लिंक तत्काल कराये!
CRS शाहजहाँपुर-ADM वित्त एवं राजस्व श्री त्रिभुवन ने अपर मुख्य सचिव के शासनादेश दिनांक 13.01.2023 के क्रम में निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत दिनांक 31.01.2023 तक शत प्रतिशत कृषकों का भूलेख अंकन, ई. केवाईसी व एन.पी.सी.आई सीडिंग का कार्य पूर्ण कराया जाना है! भूलेख अंकन. ई. केवाईसी व एन.पी.सी.आई सीडिंग अपूर्ण कृषकों को तेरहवी किश्त प्राप्त नही होगी!
उक्त कार्य हेतु दिनांक 19 जनबरी को समस्त ग्रामों में पंचायती राज विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन कर राजस्व विभाग, कृषि विभाग के कार्मिक तथा बैंक व जनसेवा केन्द्र के प्रतिनिधि के माध्यम से उपलब्ध सूची के अनुसार कृषकों को प्रेरित कर उनका भूलेख अंकन, ई. केवाईसी व एन.पी.सी.आई लिंक कराने हेतु जागरूक किया जाना है! शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार दिनांक 20 एवं 21 जनवरी, 2023 को समस्त जनसेवा केन्द्रों व बैकों में ई-केवाईसी आधार सीडिंग व एनपीसीआई से लिंक कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाये तथा कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर दिनांक 17, 23 व 30 जनवरी, 2023 को जनपद के सभी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से ई. केवाईसी कराया जाये!









