वलियों के आस्ताने पर भीड़ लग रही है, यह उनकी मेहनत का नतीजा है!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के प्रसिद्ध बुजुर्ग हजरत शाह शमसुद्दीन मियाँ के हुए कुल शरीफ में मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गई, वही उलेमाओं ने बुजुर्गों के बताए हुए तरीके पर चलने का जोर दिया!
रविवार को मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित हज़रत सैयद शाह शमसुद्दीन मियाँ के दरगाह पर चल रहे आज तीसरे दिन कुल शरीफ की महफिल का आगाज तिलावते कुरान ए पाक से किया गया! उसके बाद नात-ए- कलाम पाक पेश की गई! उसके बाद शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर करते हुए कहा आज अल्लाह के वलियों के आस्ताने पर भीड़ लग रही है, यह उनकी मेहनत का नतीजा है और नबी-ए-पाक गौसुल आजम से मोहब्बत रखने वाला ही इस मुकाम तक पहुंचता है!
उन्होंने कहा कि जिसने अल्लाह के वली से और नबी से मोहब्बत रख ली तो वह इंसान के लिए नेमत है! कारी मखदूम अशरफ बनारसी ने तकरीर कर लोगों से अल्लाह के वलियों के दरबार से जुड़े रहने पर जोर दिया! उसके बाद फातिहा हुई! पीर-ए- तरीक़त सैयद बादशाह मियाँ वास्ती ने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की!
इस मौके पर शहर इमाम हाजी मोहम्मद स्वालेह क़ादरी, शहर काजी मोहम्मद अकरम, सैयद इफ्तिखार अली, मोइन मियाँ वारसी, शफी उल्लाह, नबीउल्लाह, मोहम्मद आमिर खान, चाँद साबरी, इंतजार हुसैन, वकार हुसैन, बिलाल खाँ, मतलूब अली, काशिफ अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे! अंत में सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन फूल मियाँ ने सभी का शुक्रिया अदा किया और उसके बाद कव्वाली का प्रोग्राम शुरू हुआ जिसमें वसीम वारसी कव्वाल ने रंग पेश किया!








