डीएम ने नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके महान बलिदान को याद किया!
CRS शाहजहांपुर-जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण विभाग में आज जनपद शाहजहाँपुर के ग्राम खजुरी निवासी परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया गया!
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त/ रा०) त्रिभुवन कमाण्डर दिनेश कुमार मिश्र (अप्रा०)सहित मौजूद अधिकारियों ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा उनके महान बलिदान को याद किया!
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, ले०कर्नल के०के०चौधरी (अप्रा०) सेनामेडल एवं मदन मुरारी वरिष्ठ सहायक श्रीमती सुनीता वर्मा कनिष्ठ सहायक, श्रीमती रंजीत कौर कनिष्ठ सहायक, सत्यपाल सिंह, कल्याण कार्यकर्ता अरुण कुमार रामगोपाल, पेंटरन दीपक कुमार पाण्डेय एवं समान पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित आदि उपस्थित रहे!










