सोमानी ने शाहजहाँपुर के तिलहर नगर में खोला पहला शोरूम!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के तिलहर नगर में सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड सेरेमिक उद्योग के शो रूम का आज उद्घाटन हो गया! नगर के मोहल्ला कांकड़ निवासी हाजी मो इब्राहिम हुसैन के पौत्र मो कासिफ हुसैन पुत्र मोहम्मद आसिफ हुसैन के हाइवे स्थित शोरूम, सोमानी स्टुडियो-एम.ए मार्बल एण्ड टाईल्स की डिप्टी सीईओ श्री सहाय ने रिवन काटकर ओपनिंग की! बोले कंपनी ज़्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं से जुड़ने और उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए नए डिस्प्ले सेंटर एवं शोरूम के साथ अपनी मौजूदगी को सशक्त बना रही है! सोमानी सेरेमिक्स लिमिटेड सेरेमिक उद्योग के अग्रणी प्लेयर्स में से एक है-अमित सहाय (डिप्टी सीईओ)
2400 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला यह स्टोर हर तरह की आधुनिक एवं ट्रेंडी टाइल्स के साथ उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों को पूरा करेगा! आउटलेट में सोमानी बॉल एवं फ्लोर टाइल्स के साथ-साथ सभी प्रमुख श्रेणियों में सैनिटरी एवं बाथ फिटिंग्स की व्यापक रेंज को भी डिस्प्ले पर रखा गया है! जहाँ उपभोक्ता इन प्रोडक्ट्स को छूकर महसूस कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं! ऐसे में सोमानी का यह नया स्टोर ब्राण्ड के प्रति उपभोक्ताओं के भरोसे को और अधिक बढ़ाने में मददगार होगा! स्टोर खोलते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, हमारा यह नया स्टोर उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण फ्लोरिंग एवं बेजोड़ सेवाएं प्रदान करेगा!
हम अपने आधुनिक तकनीक से युक्त
प्रीमियम कलेक्शन को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए अपने रीटेल फुटप्रिन्ट का विस्तार कर रहे हैं! हमें विश्वास है कि आने वाले समय में भी हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरते रहेंगे! इस मौके पर सोमानी सेरेनिक्स लिमिटेड के सीनियर एजीएम अनिल कुमार सिंह , हाजी इब्राहिम , मो आसिफ हुसैन , मो साबिर हुसैन , मो शहजाद हुसैन , प्रो अलाउद्दीन , अनंत सहाय , सौरभ गुप्ता रवि , विपिन सिंह सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे!









