इंटरमीडिएट में संस्कार शर्मा और हाई स्कूल में गुरतेज सिंह ने किया विद्यालय टॉप!
(पुँवाया से अरविन्द कुमार बैरागी की कलम से)
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-नगर के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लाॅवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा! इस अवसर पर प्रबंध समिति ने सफल परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया! विदित हो कि शुक्रवार को सी बी एस ई का 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए!
विद्यालय की प्रबन्ध समिति व शिक्षकों एवम शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं!
हाई स्कूल में गुरतेज सिंह ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम, कृष्णा गुप्ता ने 90.5% अंक प्राप्त कर द्वितीय गैर गुप्ता ने 88.8 प्रतिशत अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया!
वारहवीं विज्ञान वर्ग में संस्कार शर्मा ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, निष्कर्ष गुप्ता ने 91.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय और रवीश कुमार सिंह ने 90. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया! वहीं दूसरी ओर वाणिज्य वर्ग में पवनदीप कौर ने 90. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया! विद्यालय के उप प्रबंधक अरुण सक्सेना एडवोकेट ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भावी भविष्य हैं!
कोषाध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, सदस्य प्रमोद चंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर हर्ष किया! इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक अरुण सक्सेना एडवोकेट, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, सदस्य प्रमोद चंद्र गुप्ता सहित स्कूल स्टाफ और अभिभावकगण उपस्थित रहे!








