शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का ज्ञानोत्सव 2080 बरेली में संपन्न

ब्रज प्रांत के ज्ञानोत्सव में तमाम शिक्षाविदों ने रखे अपने विचार
राजश्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में भारतीय शिक्षा और संस्कृति पर हुई गहन चर्चा
CRS शाहजहांपुर/बरेली-शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ब्रज प्रांत द्वारा राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बरेली में ज्ञानोत्सव २०८० संपन्न हुआ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर भारत के संगठन मंत्री जगराम का प्रवास रहा! बैठक की शुरुआत में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया! कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अतिथि फरीदपुर विधायक प्रो० श्याम बिहारी लाल ने कहा हमे जंगल जल जीवन से जुड़ना बहुत जरूरी है, हम भारतीय संस्कृति और उनके मूल्यों को समझने की ज़रूरत है!
विथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने ज्ञानउत्सव की सराहना की और कहा आज के संदर्भ में इसप्रकार का शिक्षकों का चिन्तन मंथन सदैव होना चाहिये!
अलंकार शर्मा ने ज्ञानोत्सव 2080 के बारे में बताया कि हमें स्कूल,कॉलेज में ज्ञानोत्सव मनाना है न की वार्षिकोत्सव इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ना है! शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ,ठहरा हुआ इतिहास नहीं है बल्कि लगातार इतिहास बना रही है! लगातार आयाम बढ़ रहे हैं! उत्तर भारत के संगठन मंत्री जगराम ने कहा कि , शिक्षा के दो स्तंभ हैं ” शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए ” और शिक्षा के तीन भाग हैं “चरित्र,ज्ञान ,कौशल ” जिसके होना बहुत जरूरी हैं। देश में बेटियों की स्थिति अच्छी नहीं है , हमें भ्रूण हत्या जैसी कई स्थितियों को रोकना होगा!
अतिथि डा योगेश मिश्रा ने कहा कि जिस काम के लिए हम काम करते है उस काम को महत्व देना बहुत जरूरी हैं! देश में समस्याओं का समाधान करने के लिए हम में से किसी एक को आगे आना होगा, और आगे आने के लिए सुशील और विनम्र व्यवहार होना जरूरी है, अथिति विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के संयुक्त सचिव प्रो राजेश वर्मा ने आत्मनिर्भर भारत के बारे में बताया कि न्यास आत्मनिर्भर भारत को देख रहा है, जब एक बच्चा अपना काम खुद करने लगेगा तब वह आत्मनिर्भर भारत हैं, काम कोई छोटा नही होता है, एक छोटा सा उद्योग बड़ा रूप ले लेता है, उन्होंने कहा की “हमको नौकरी मांगने वाला युवा नही चाहिए, हमको नौकरी देने वाला युवा चाहिए”! अतिथि सचिव राजश्री कॉलेज राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बच्चो को संस्कार घर के आचरण से मिलते हैं,इसलिए हमे अपने अंदर झांकना होगा! अपने आप को आगे लाना होगा! कार्यक्रम चार सत्रों में सम्पन्न हुआ! ब्रज प्रांत अध्यक्ष डा० राजकुमार शर्मा ने चरित्र निर्माण का व्याख्यान किया उन्होंने बताया आचार व्यवहार बोलना चलना चरित्र का एक हिस्सा है!
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज श्री ग्रुप के चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल ने की!
कार्यक्रम में उच्य शिक्षा , विद्यालय शिक्षा के शिक्षक व विद्यार्थी, राजेंद्र राठौड़ , यादवेंद्र , डॉ मनु प्रताप सिंह , प्रो. अजय जेटली, न्यास के प्रांत सह संयोजक विद्यालय शिक्षा- कवि प्रदीप वैरागी, डॉ रीता निगम , डॉ .हरिशंकर गंगवार , डॉ. जितेंद सिंह , प्रेम मौर्य , हेमन्त , सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे!








