अवैध शराब फैक्ट्री के साथ लाखों की शराब के मय हिस्ट्रीशीटर सरगना के साथ 3 गिरफ्तार!
CRS न्यूज़ एजेंसी!
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में पुलिस ने अवैध रूप से चल रही शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में निर्मित/अद्वनिर्मित शराब, शराब बनाने के उपकरण, रैपर, बारकोड सहित लाखों की नगदी, लग्जरी कार व बाईक बरामद की है! पुलिस का दावा है गिरफ्तार कए गए लोगों से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है!
बताया गया, विगत काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि जनपद में कुछ लोग नकली व अपमिश्रित शराब तैयार करके उसे चोरी छिपे शराब के ठेको के माध्यम से एवं अन्य स्थानो से बिक्री कर रहे है! पुलिस को विश्वस्थ सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि एक जिला बदर अपराधी होटल सत्यम इम्पीरियल के आस-पास छिपकर रह रहा है! इसी दौरान आबकारी टीम को भी सूचना प्राप्त हुई कि उक्त स्थान के आस-पास ही किसी मकान अथवा गोदाम में अपमिश्रित शराब का अवैध रूप से धंधा चल रहा है! उक्त दोनो सूचनाओ को स्थानीय पुलिस रौजा के साथ साझा कर एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर होटल सत्यम इम्पीरियम के पीछे चिन्हित किये गये एक मकान में दबिश की कार्यवाही की गयी तो कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे और निशादेही पर उक्त मकान व टाटा सफारी गाड़ी से भारी मात्रा मे तैयार शराब, अद्वनिर्मित शराब, खाली क्वार्टर पव्वे, नकली क्यू आर कोड, रेपर, शराब बनाने के अन्य उपकरण, लाखो की नगदी एवं लग्जरी कार व मोबाइल इत्यादि कागजात सहित अन्य सामान बरामद हुआ है!
पकडे गये तीन अभियुक्तो में से एक थाना सदर बाजार का प्रचलित दुराचारी (हिस्ट्रीशीटर) दीपक सिंह उर्फ मोनू ठाकुर है, दीपक सिंह उपरोक्त वर्तमान में 06 माह के लिये जिला बदर भी है! तीनो व्यक्तियो की नियमानुसार गिरफ्तारी कर थाना रौजा पर, सुसंगत धाराओ में उनके विरूद्व अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है!









