कवि राम बाबू शुक्ला को मिला राम खिलावन स्मृति सम्मान!
CRS पुवायाँ/शाहजहांपुर-हिंदी प्रोतसाहन समिति भारत(पंजी.) लखीमपुर खीरी द्वारा डेल पिंडरवा, जनपद हरदोई में आयोजित कवि सम्मेलन में हिंदी समिति द्वारा (द्वादशसम्मान)श्री रामखिलावन स्मृति सम्मान रामबाबू शुक्ला को प्रदान किया गया! सम्मान के रूप में इक्कीस सौ रुपये की धनराशि, अंगवस्त्रऔर सम्मान पत्र भेंट किया गया! समिति द्वारा हर साल कवि सम्मेलन का आयोजन कर किसी एक कवि को उसकी साहित्यिक सेवा के लिए, यह सम्मान प्रदान किया जाता है!
इससे पूर्व देश के ख्यातिलब्ध कवि कण्टकजी, केदारनाथ शुक्ल, सतीश कुमार शुक्ल,अरविंद पथिक, फारूख सरल आदि कवियों साहित्यकारों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है! कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सतीश कुमार शुक्ल ने की और श्रेष्ठ संचालन व्यंग्यकार श्रीकांत सिंह ने किया!
मंच पर उपस्थित कवि जगजीवन राम मिश्र, श्याम त्रिवेदी पंकज, अरविंद कुमार अरविंद, मयंक दीक्षित,अतुल मिश्र मधुकर, अरविंद वर्मा, विशेष शर्मा, पवन पाल, आशीष मिश्र एवं रामबाबू शुक्ला आदि ने कविता पाठ किया! सुबह के लगभग तीन बजे तक चले कवि सम्मेलन में भारी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे और गीत, लोकगीत, ग़ज़ल, हास्य व्यंग्य और राष्ट्रीय चेतना की कविताओं को जमकर सुना और करतल ध्वनि कर सराहना की! अंत में आयोजक कवि आशीष मिश्र ने कवियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया!








