
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रायबरेली में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
रायबरेली।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत रायबरेली जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी सरनीत कौर ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रखर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरे जिले में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के दिन रायबरेली जनपद में लगभग 8 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करना और हरित आवरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।










