
जलालपुर धई में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस राजस्व टीम व पुलिस बल मौजूद
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम के चालीसवें दिन चेहल्लुम का पर्व पूरे सम्मान और अकीदत के साथ मनाया गया इस अवसर पर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने “या हुसैन” की सदाओं के साथ मातम किया और कर्बला में शहीद लोगो को याद किया
जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लंगर और शर्बत की व्यवस्था की गई, मुस्लिम धर्म गुरुओं ने बताया कि मोहर्रम की 10वीं तारीख के 40 दिन बाद चाहेल्म मनाया जाता है। इस दिन कर्बला में शहीद हुए हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी को याद किया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालकर, मजलिस आयोजित कर और मातम किया
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम, डलमऊ नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, कानूनगो हरिकेश तिवारी व भारी पुलिस बल के मौजूद रहे






