
रिपोर्ट BY- विपिन राजपूत
CRS NEWS: रायबरेली सलोन तहसील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मोहल्ला चौधराना निवासी मोहम्मद इसरार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवैध निर्माण रुकवाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि 27 मई को शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।टीम के सामने ही आरोपी हिमांशु गुप्ता ने काम रोकने से मना कर दिया और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।वही टीम के जाते ही फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया।
वहीं पीड़ित मोहम्मद इसरार ने मीडिया के सामने बातचीत करते हुए कहा कि उनके पास SDM सलोन का स्टे आदेश भी है। लेकिन दबंग उसे भी दरकिनार कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। यहां तक राजस्व विभाग में भी हाथ खड़े कर दिए हैं।पीड़ित ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य रुकवाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पीड़ित ने बताया है कि मामला दीवानी में दायर है जबकि राजस्व विभाग द्वारा वह पर पहुंच कर पैमाइश भी की गई है। समक्ष रिपोर्ट के अनुसार किसी के पक्ष में नहीं लगाई गई है अर्थात रिपोर्ट। फिर भी सरहंगई और दबंगई से कार्य किया जा रहा है।पीड़ित परेशान है अधिकारियों के चक्कर काटते काटते ।फिलहाल उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि जमीन में अगर कब्जा करते हुए कोई पाया गया तो उस शख्स पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोo इसरार पीड़ित










