
हरदोई शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने में बिजलेंस टीम के तेज तर्रार इंस्पेक्टर व पिहानी में धुंआधार बैटिंग कर चुके विजय यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हरदोई जनपद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में बिजली के बड़े ठेकेदार रहे स्वदेश गुप्ता द्वारा पूर्व के वर्षों में कराए गए भुगतान पर अग्रिम कमीशन लेने के बावजूद ₹200000 और रिश्वत मांगना अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शाहाबाद कृष्ण कुमार सोनकर को पड़ा महंगा
शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर द्वारा स्वदेश गुप्ता से ₹200000 की मांग पूरी करने के बाद ही भुगतान करने की ठान रखी थी जिद
लंबे अरसे से अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ठेकेदार स्वदेश गुप्ता को कर रहे थे परेशान
मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न से तंग आकर स्वदेश कुमार गुप्ता ने लखनऊ विजिलेंस के बड़े अफसर से की थी शिकायत
लखनऊ विजिलेंस की टीम ने आज हरदोई के शाहाबाद स्थित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के आवास पर स्वदेश गुप्ता से ₹200000 लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा
हरदोई जनपद के नगर पालिका शाहाबाद के अधिशासीअधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को लखनऊ की विजिलेंस टीम गिरफ्तार कर ले गई।










