
CRS NEWS:- ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ एक नई और बेहद सख्त रणनीति का ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका अब सीधे सैन्य हमलों या बमबारी के बजाय ईरान की समुद्री घेराबंदी (Naval Blockade) करेगा।
आइए जानते हैं कि ‘Naval Blockade’ के ज़रिए अमेरिका का प्लान क्या है?
राष्ट्रपति ट्रम्प ने बयान दिया है कि ईरान की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने के लिए उसके समुद्री रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अमेरिकी नौसेना Strait of Hormuz और उसके आसपास के इलाकों में अपनी तैनाती बढ़ा रही है ताकि ईरान न तो अपना तेल बाहर भेज सके और न ही कोई जरूरी सामान वहां पहुंच पाए।
Naval Blockade ko लेकर ट्रम्प का तर्क क्या है:
ट्रम्प ने कहा, “बम गिराने से ज्यादा असरदार नाकाबंदी है।” उनका मानना है कि युद्ध में जान-माल का नुकसान होता है, लेकिन अगर ईरान की सप्लाई लाइन काट दी जाए, तो वह खुद बातचीत की मेज पर आने को मजबूर हो जाएगा।
इस bolckade से दुनिया पर क्या असर पड़ने वाला है:
अगर बात करें Strait of Hormuz की तो दुनिया का लगभग 20-30% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है, इस नाकाबंदी की खबर से ग्लोबल ऑयल मार्केट में हड़कंप मच गया है। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।
Blockade को लेकर ईरान की प्रतिक्रिया आई है:
ईरान ने इस कदम को “सीधा युद्ध” करार दिया है। ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि अगर उनके जहाजों को रोका गया, तो वे खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी बेस और उनके सहयोगी देशों के टैंकरों पर हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे।










