
CRS NEWS कानपुर नगर: हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए थी, लेकिन इस युवा ने थाम लिया है असलहा। मामला कानपुर के रतनलाल नगर का है, जहां चिन्तल्स स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अंगद रोहिरा (सुपुत्र ‘एवन चश्मे वाले’) को पढ़ाई-लिखाई छोड़कर हथियारों का शौक चढ़ गया है।
घरवालों के रसूख और कथित दबंगई के नशे में चूर यह युवा बेखौफ होकर सड़क पर पिस्टल लहरा रहा है और सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कानून व्यवस्था को लेकर सख्त माने जाने वाले ‘योगीराज’ में क्या युवाओं को इस तरह खुलेआम असलहे लहराने की छूट है?
कानपुर पुलिस और पुलिस कमिश्नर आखिर किस बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं? बिना किसी खौफ के बदमाशी की राह पर निकल पड़े इस बिगड़ैल रईसजादे पर प्रशासन का चाबुक कब चलेगा और इसकी गिरफ्तारी कब होगी?







