
डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल,
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में डलमऊ–ऊंचाहार मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शिव दर्शन पुत्र मेडी लाल, निवासी बाग का पुरवा (थाना गदागंज), मगारपुर से तेरहवीं कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कुरौली बुधकर चौराहे के पास ऊंचाहार की ओर जा रहे एक अज्ञात डंपर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गदागंज पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दीन शाह गौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है










