
1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गदागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को 1200 ग्राम अवैध गांजा, नकदी एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 मई 2026 को थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महामाया चौराहा से जियायक चारूहार रोड के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 1.2 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमाशंकर पुत्र शिवभजन, उम्र लगभग 52 वर्ष, निवासी गोविंदपुर माधव के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 600 रुपये नकद, एक लोहे का तराजू, एक लोहे का बांट तथा एक स्कूटी भी बरामद कर सीज कर दी है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह शामिल रहे।










