
CRS NEWS :-Glaw Lake: Arunachal Pradesh की पहली रामसर site
Glaw Lake कामलांग टाइगर रिजर्व के अंतर्गत 1,168 मीटर की ऊंचाई और लगभग 82 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली ग्लॉ झील न केवल अरुणाचल प्रदेश का पहला रामसर स्थल है, बल्कि यह कामलांग, लांग और लाटी नदियों का मुख्य जलग्रहण क्षेत्र भी है। 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में हस्ताक्षरित और 21 दिसंबर 1975 से लागू इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को भारत ने 1 फरवरी 1982 को स्वीकार किया था, जिसके उपलक्ष्य में हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है।
वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक 176 रामसर स्थलों के साथ ब्रिटेन पहले तथा 144 स्थलों के साथ मेक्सिको दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत में सबसे अधिक 20 रामसर स्थल तमिलनाडु में हैं और देश में सबसे पहले चिल्का झील (ओडिशा) व केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) को यह दर्जा मिला था। इसके अलावा, पारिस्थितिक खतरों से जूझ रही आर्द्रभूमियों की ‘मॉन्ट्रैक्स रिकॉर्ड’ सूची में भारत के दो स्थल—केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान और मणिपुर की लोकटक झील—शामिल हैं।






