
हरदोई के राभा ग्रामपंचायत में आयोजित राम कैलाश मेमोरियल द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि काशी राम बॉथम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में दैत्योनापुर ने पतरास को एकतरफा मुकाबले में 63 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दैत्योनापुर ने 14 ओवर में 128 रन बनाए। सुमित 42, मोनू 28 और अशोक ने 14 रन जोड़े। जवाब में पतरास की टीम 65 रन पर ढेर हो गई। ओम सिंह ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में अशोक ने 4, योगेंद्र ने 3 और मोनू ने 2 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अशोक को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया। पुरस्कार प्रधान प्रतिनिधि राभा बबलू लुंगी ने दिया।
कामेंट्री फैसल मास्टर, स्कोरिंग मुन्ना, मैनेजमेंट दीपक सैनी की टीम और अंपायरिंग धीरज-राशिद ने की।










