
रिपोर्ट BY- फैसल
CRS NEWS हरदोई। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त तेवर दिखाए हैं।जिला अध्यक्ष को साफ संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के फैसलों के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पहले पार्टी छोड़नी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन के भीतर रहकर बगावत अब किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।
नरेश अग्रवाल के इस बयान को भाजपा के अंदर चल रही नाराजगी और भितरघात पर बड़ा हमला माना जा रहा है।उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में है और दोहरी राजनीति करने वालों पर अब सख्ती जरूरी है।उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।










