
बगहा,सलोन। 18 मई 2026(सोमवार)। बगहा स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलोन, रायबरेली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘शिक्षण अधिगम और शिक्षाशास्त्र’ विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में साठ शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती डॉ० रिचा भार्गव एवं उनके सहयोगी प्रशिक्षक श्री विनय कुमार जी द्वारा शिक्षण की विविध विधियों पर प्रकाश डाला गया और शिक्षक शिक्षिकाओं से बहुत सारी गतिविधियां कराई गई। सीबीएसई द्वारा शिक्षक – शिक्षिकाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता में संवर्धन हेतु प्रतिवर्ष इस तरह के कई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9.00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह एवं रिसोर्स पर्सन श्रीमती डॉ० रिचा भार्गव एवं श्री विनय कुमार जी द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा पूजन – अर्चन के साथ हुआ। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन ग्रुप फोटो सेशन व प्रधानाचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सायं 5.00 बजे संपन्न हुआ।









