
तीसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, 2000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
गदागंज/रायबरेली।
विकासखंड दीनशाह गौरा क्षेत्र के पूरे ठाकुरगंज गांव निवासी समाजसेवी पुष्कर सिंह एवं हिमकर सिंह द्वारा तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को सब्जी, पूड़ी, नुक्ती, केला सहित अन्य प्रसाद सामग्री वितरित की गई।
भंडारे में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विवेक विक्रम सिंह, राजू सिंह, ग्राम प्रधान ऋषी प्रसाद, शिवनारायण मौर्य, जगदेव यादव, सोनू दीक्षित, रामराज सैनी, अमित सिंह, प्रेम श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।










