सफाई व्यवस्था बदहाल, जगह-जगह कूड़े के ढेर और जलभराव से ग्रामीण परेशान।
भोजीपुरा/बरेली। भोजीपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव दोहरिया में सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई न होने के कारण गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा होती जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक कई स्थानों पर नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध के साथ-साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इससे गांव के लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
बताया जा रहा है कि गांव के प्रधान इस संबंध में प्रशासन से कई बार बात कर चुके है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकल रहा है वहीं ग्रामीणो का कहना है कि यदि ग्राम प्रधान चाहे तो तो गांव में प्रतिदिन सफाई आरम्भ हो सकती है लेकिन चुनाव के बाद स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भले ही प्रचार पर जम कर खर्च किया गया हो हो लेकिन धरातल की असल हकीकत बिल्कुल विपरीत नजर आती है।






