रेड क्रॉस सोसायटी ने सेवाभावी आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान किया।

शाहजहांपुर। ग्यारहवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के जनजागरण सप्ताह के तहत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनसेवा में योगदान के लिए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार और जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुशवाह को मेडल, शाल, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि मानव सेवा एवं जनस्वास्थ्य रेड क्रॉस की मूल भावना है। सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस सप्ताह का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और सरकारी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान संजय अग्रवाल, राजीव शर्मा, डॉ. एसपी कौशल, डॉ. हितेश गुप्ता, डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. आरपी सक्सेना, बृजेश गुप्ता और अमरीश सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






