
रिपोर्ट BY- सहीक ख़ान
उपजिलाधिकारी शाहाबाद सुशील कुमार मिश्रा ने शुक्रवार देर शाम पिहानी नगर का औचक दौरा किया। SDM ने सबसे पहले नगर पालिका द्वारा लगवाई गई हाईमास्क लाइटों का निरीक्षण किया, फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
CHC का जाना हाल:
पिहानी CHC पहुंचकर SDM ने मौजूद स्टाफ की संख्या और रात्रि ड्यूटी रोस्टर की जानकारी ली। मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की और रजिस्टर चेक किए।
वहीं उन्होंने नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाई गई हाईमास्क लाइटों की स्थिति देखी। लाइटों के रख-रखाव और समय से जलने-बुझने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण पर सख्त दिखे SDM:
SDM सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन जल्द बड़ी कार्रवाई करेगा। जो भी सरकारी जमीन या सड़क पर अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
इस दौरान मौजूद नगर पालिका EO अमित कुमार सिंह को SDM ने साफ निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें, ताकि आम जनता को जाम और असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं निरीक्षण के दौरान EO अमित कुमार सिंह, गोपाल अवस्थी समेत नगर पालिका के कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे।
SDM ने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे और अवैध कब्जों से शहर को मुक्त कराया जाए।








